नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के फेडरल रिजर्व (फेड) द्वारा ब्याज दर को जस-का-तस रखने की घोषणा करने के बाद राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति) आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने शुक्रवार को कहा कि फेड जब भी दर बढ़ाएगा, धीमे-धीमे बढ़ाएगा।
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम से अलग पनगढ़िया ने कहा, “यह बड़ी घटना नहीं है। मैंने पहले भी कहा है। फेड यदि दर बढ़ाएगा भी तो काफी धीमे-धीमे बढ़ाएगा।”
वित्तीय बाजारों की अनिश्चितता और वैश्विक सुस्ती के बीच फेड ने गुरुवार को दो दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में ब्याज दर को लगभग शून्य फीसदी पर बरकरार रखा।
फेड के फैसले से भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में तेजी देखी गई। एशिया के अन्य बाजारों में भी शुक्रवार को तेजी रही।
फेड की दर बढ़ाने की स्थिति उभरती अर्थव्यवस्था से बड़े पैमाने पर पूंजी के बाहर निकल जाने का अनुमान था, इसलिए दर नहीं बढ़ने से उभरती अर्थव्यवस्था के निवेशकों ने राहत की सांस ली है।
dharmpath.com dharmpath