फेसबुक के नए ब्राउजर का परीक्षण

न्यूयॉर्क, 17 जनवरी (आईएएनएस)। सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक एक बेहतर एप ब्राउजर का परीक्षण कर रहा है, जो उपयोगकर्ता को इस बात की सुविधा प्रदान करेगा कि यदि वे फेसबुक एप छोड़े बगैर किसी दूसरे पृष्ठ को चेक करना चाहते हैं तो वे अपने इनपुट अपने यूआरएल में रख सकेंगे।

दनेक्सटवेब डॉट कॉम की रविवार की रपट के मुताबिक, एस्थेटिक शिफ्ट के अलावा नीचे एक नया बार आपको बताता है कि कोई पोस्ट कितना लोकप्रिय है। इसमें बैक और फॉरवर्ड बटन भी हैं, जो आपको बुकमार्क पृष्ठों पर ले जाते हैं, और एक मेन्यू बटन भी है, जिसमें कुछ और फीचर भी शामिल हैं।

इसमें जो एक बड़ा फीचर गायब दिखता है, वह है सपोर्ट टैब। लेकिन नया ब्राउजर लगभग एक पूर्ण एप के करीब है।

रपट में कहा गया है कि एक अच्छे ब्राउजर के साथ फेसबुक एप अपने आप में महत्वपूर्ण रूप में एक आत्मनिर्भर पारिस्थितिकी बन सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493