इबोला के नए मामले के संपर्को की पहचान में जुटा सिएरा लियोन

नेशनल कॉर्डिनेटर ऑफ द ऑफिस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी इश्माइल तारावल्ली ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने अब तक कुल 109 संपर्को की पहचान की है, जिनमें से 28 हाई रिस्क पर हैं और तीन लोगों पता लगाया जा रहा है। इबोला से पीड़ित छात्र की उत्तरी मैगबुरका कस्बे में हाल में मौत हो गई थी।

उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि मृतक के पिता शनिवार को राजधानी में मिले।

इश्माइल ने कहा, “इंटरनेशनल इंटर-एजेंसी टीम की मदद से सरकारी तंत्र जमीनी स्तर पर काम कर रहा है और छात्र की मौत के बाद नेशनल सिचुएशन रूम को फिर सक्रिय कर दिया गया है।”

उन्होंने कहा, “इबोला का नया मामला सामने आने के बाद हम बेहद चिंतित हैं, लेकिन लोगों से नहीं घबराने की अपील की गई है। संक्रमण को रोकने के लिए समस्त सिएरा लियोन ने इससे पहले इतना एकजुट होकर कभी काम नहीं किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493