न्यूयार्क, 3 जून (आईएएनएस)। मार्क जुकरबर्ग यदि फेसबुक छोड़ने का फैसला करते हैं या उनकी सेवा यदि भविष्य में समाप्त की जाती है, तो फेसबुक में एकमात्र नियंत्रणकारी शक्ति नहीं रह सकते हैं। उनकी अभी कंपनी में नियंत्रणकारी बहुमत हिस्सेदारी है।
पीसीवर्ल्ड के मुताबिक यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन में फेसबुक द्वारा गुरुवार को दाखिल नियामकीय सूचना के मुताबिक फेसबुक का बोर्ड 20 जून को होने वाली अपनी सालाना आम बैठक में शेयरधारकों से एक प्रस्ताव पर मतदान करने के लिए कहेगा, जिसके मुताबिक जिसके मुताबिक जुकरबर्ग यदि कंपनी के प्रमुख नहीं रहते हैं तो उनके ‘क्लास बी’ शेयर को ‘क्लास ए’ शेयर में तब्दील कर दिया जाएगा।
प्रत्येक क्लास ए शेयर के साथ एक मताधिकार होता है, जबकि प्रत्येक क्लास बी शेयर के साथ 10 मताधिकार होता है।
रिपोर्ट के मुताबिक नियामकीय सूचना में कहा गया है, “नियम का मकसद कंपनी के लिए जुकरबर्ग के ऐसे उत्तम वारिस की तलाश करना आसान बनाना है, जो संस्थापक से प्रभावित नहीं हो और न ही उनके परिवार से हो।”
अभी क्लास ए और क्लास बी शेयरों के साथ जुकरबर्ग के पास कंपनी का 53.8 फीसदी मताधिकार है।
रिपोर्ट के मुताबिक, “मौजूदा नियमों के मुताबिक यदि जुकरबर्ग कंपनी छोड़ते हैं या उनकी नौकरी समाप्त की जाती है, तो उनके लिए बहुमत अधिकार को छोड़ना जरूरी नहीं होगा।”
32 वर्षीय जुकरबर्ग ने हालांकि कंपनी छोड़ने का कोई संकेत नहीं दिया है।
जुकरबर्ग के पास फेसबुक के 40 लाख क्लास ए शेयर और 41.9 करोड़ क्लास बी शेयर हैं।
dharmpath.com dharmpath