फेसबुक पर छाए यूरो कप ट्रॉफी उठाए रोनाल्डो

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। हाल ही में फ्रांस की मेजबानी में संपन्न हुआ यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप सभी खेल प्रतियोगिताओं की अपेक्षा फेसबुक पर इस वर्ष सर्वाधिक चर्चा में रहा और विजेता बनकर उभरी पुर्तगाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो की यूरो कप ट्रॉफी उठाए तस्वीर यूरो कप की सर्वाधिक शेयर की तस्वीर रही।

रविवार को टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पुर्तगाल ने मेजबान टीम फ्रांस को 1-0 से मात देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

सोशल नेटवर्किं ग साइट ने सोमवार को बताया कि सिर्फ फाइनल मुकाबले वाले दिन 4.5 करोड़ खेल प्रशंसक फेसबुक पर 14.6 करोड़ बार सक्रिय हुए।

फ्रांस के साथ हुए फाइनल मुकाबले के 25वें मिनट में रोनाल्डो चोटिल हो गए थे और वह इसके बाद मैदान पर वापसी नहीं कर पाए।

पुर्तगाल के लिए अतिरिक्त समय में ईडर ने गोल दागा और इस गोल के साथ ही टीम ने खिताबी जीत हासिल की।

फेसबुक पर रोनाल्डो के अलावा पेपे, नानी, दिमित्री तथा अन्य खिलाड़ियों के बारे में भी काफी चर्चा हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493