फेसबुक पर दंगा की तस्वीर डालने पर जेल

लंदन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। एक आयरिश नागरिक को फेसबुक पर दंगा की तस्वीर डालने के कारण जेल भेज दिया गया। उस तस्वीर में वह दंगे में संलिप्त देखा गया।

शुक्रवार को मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, रॉबर्ट दराघ (21) ने अपने चेहरे को ढक रखा है, ताकि सीसीटीवी के फुटेज में उसे पहचाना न जा सके।

लेकिन ब्रिटेन की वेबसाइट बेलफास्ट लाइव के अनुसार, जुलाई 2015 में उत्तरी आयरलैंड में राष्ट्रवादियों और संघवादियों के बीच झड़प के दौरान हुए दंगों में दराघ के शामिल होने वाली सोशल मीडिया पर लगी तस्वीर पर जांचकर्ता नजर रखे हुए थे।

गिरफ्तारी के बाद दराघ ने पुलिस से कहा कि वह काफी शराब पीए हुए था, इसलिए उसे याद नहीं है कि उसने पुलिस पर क्या फेंका था।

बेलफास्ट की अदालत ने दराघ को दो साल की कैद की सजा सुनाई। आधी सजा उसे जेल में काटनी होगी और जेल से छूटने के बाद शेष सजा लाइसेंस के आधार पर।

दंगे में 29 पुलिस अधिकारी घायल हुए थे। गत साल निष्ठावानों की रैली के दौरान पुलिस लाइन पर पत्थर, ईंट, बोतलें और अन्य वस्तुएं फेंकी गई थीं। चोट लगने से एक अधिकारी की तो करीब-करीब श्रवण शक्ति ही चली गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493