वाराणसी संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे सत्यप्रकाश श्रीवास्तव पर प्रधानमंत्री मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने का आरोप है। उनके खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराने वाले भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री अधिवक्ता आयुष चंद्र राजपूत ने शनिवार को दी अपनी तहरीर में कहा कि ‘फेसबुक पर हमारी फ्रेंड लिस्ट में शामिल सत्यप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ सत्या लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर रहे हैं। इससे प्रधानमंत्री की गरिमा धूमिल होने के साथ ही उनकी बेइज्जती हो रही है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।’
चेतगंज थानाध्यक्ष ने आज बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामला जांच के लिए साइबर सेल को सौंप दिया गया है। जांच के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath