फेसबुक लाइव पर युवक ने की आत्महत्या

गुरुग्राम, 31 जुलाई (आईएएनएस)। यहां एक युवक ने अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली और यह पूरा घटनाक्रम फेसबुक पर लाइव चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान गुरुग्राम शहर से 28 किलोमीटर दूर पटौदी के निकट हैली मंडी निवासी अमित चौहान के रूप में हुई।

पुलिस ने कहा कि अमित और उसकी पत्नी के बीच कुछ मतभेद चल रहे थे।

पुलिस अधिकारी सुभाष बोकेन ने कहा, “पति से झगड़ा होने के बाद प्रीति सोमवार को अपनी ससुराल से सोहना के निकट स्थित अपने मायके चली गई थी।”

बोकेन ने कहा, “दुखी चौहान ने फेसबुक पर लाइव जाकर फांसी लगा ली।”

चौहान ने अपने दोस्तों से इस वीडियो को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया।

बोकेन ने कहा, “अमित ने दो वीडियो पोस्ट किए.. वह अवसाद में भी था और पिछले कुछ महीनों से रोहतक के पीजीआईएमएस में उसका इलाज चल रहा था।”

उन्होंने कहा, “मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

अमित की दो बच्चियां हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493