‘फैंटम’ ने पहले दिन कमाए 8.45 करोड़ रुपये

मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फैंटम’ ने देश के भीतर अपने पहले ही दिन 8.45 करोड़ रुपये की कमाई की है।

रक्षाबंधन से एक दिन पहले, सैफ अली खान और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हुई।

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने एक बयान में कहा, “हम इसकी प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं। यह चकित कर देने वाली शुरुआत है।”

सूत्र ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सैफ अली की ‘कॉकटेल’ के बाद यही फिल्म है।

शनिवार को रक्षाबंधन के चलते ‘फैंटम’ की कमाई ज्यादा होने की उम्मीद है और सप्ताहांत पर अत्यधिक वृद्धि होने की संभावना है।

एक्शन थ्रिलर फिल्म वैश्विक आतंकवाद के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म उपन्यास ‘मुंबई एवेंजर्स’ पर आधारित है। फिल्म मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493