उप्र : तेंदुए ने किया युवक को घायल, हालत गंभीर

जिले के कतर्निया वन्य क्षेत्र में पड़ने वाले मूर्तिहा रेंज के अमृतपुर पुरैना ग्राम का रहने वाला नकछेद शनिवार सुबह घर से शौच के लिए खेतों की तरफ गया था, तभी झाड़ियों में छुपे हुए तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले के बाद युवक गिर गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने हांका लगाकर उसे छुड़ाया, लेकिन तब तक युवक के हाथ-पैर समेत कई हिस्सों में गहरी चोटें आ गईं। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन कई घंटों तक कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

बाद में इलाके का ही एक युवक अपनी गाड़ी से उसे लेकर मिहिपुरवा पहुंचा, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वन विभाग के कर्मचारियों के न पहुंचने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493