‘फैंसी नैंसी’ पर बनेगी एनिमेटेड टीवी फिल्म

लॉस एंजेलिस, 28 मार्च (आईएएनएस)। टीवी नेटवर्क डिज्नी जूनियर ने हार्पर कोलिंस चिल्ड्रेन्स बुक से लोकप्रिय ‘फैंसी नैंसी’ किताब श्रृंखला पर आधारित मौलिक एनिमेटेड टीवी फिल्म और श्रृंखला बनाने के अधिकार खरीद लिए हैं, जो 2017 में प्रदर्शित होगी।

यह किताब एक छोटी सी साहसी लड़की नैंसी की कहानी है, जिसे अपनी जिंदगी के हर आयाम में फैंसी बनना पसंद है।

जेन ओ’कोनोर और रॉबिन प्रीस ग्लासर की ‘फैंसी नैंसी’ पुस्तक श्रृंखला में 60 से ज्यादा पुस्तकें हैं, जिनकी लगभग 2.8 करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं। इससे पहले भी इस किताब पर आधारित फिल्म और टीवी श्रृंखला बनाने का प्रयास किया जा चुका है।

शॉन लेवी और 20सेंचुरी फॉक्स ने टीना फे के साथ मिलकर ‘फैंसी नैंसी’ पर फीचर बना रहे थे, लेकिन यह परियोजना ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी।

डिज्नी जूनियर की प्रमुख नैंसी कांटर और हार्परकोलिंस चिल्ड्रेन्स बुक के अध्यक्ष और प्रकाशक सुसान काट्ज ने शुक्रवार को इस सौदे के बारे में बताया।

काट्ज ने बताया कि इस साल ‘फैंसी नैंसी’ की 10वीं वर्षगांठ है।

कांटर ने कहा, “हम नैंसी को बड़ा मंच देने को आतुर हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493