मंच के अध्यक्ष मुहम्मद शुएब ने कहा, “पश्चिमी उप्र से लेकर पूर्वी उप्र तक सवर्णो की एक जाति विशेष द्वारा लगातार हिंसक हमलों को योगी सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। सहारनपुर के बाद फैजाबाद के बीकापुर के भदेसर खजुरहट गांव में जसकरन यादव के घर को ठाकुर जाति के लोगों द्वारा दिन दहाड़े जला दिए जाने की घटना ने साफ कर दिया है कि ये लोग उप्र को श्मशान में तब्दील करने पर आमादा हैं।”
उन्होंने कहा कि शाहगंज के लोगों ने रिहाई मंच से संपर्क कर बताया कि पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर मुस्लिमों के घरों में घुस-घुसकर तोड़-फोड़ की है।
मंच के प्रवक्ता अनिल यादव ने बताया कि मंच पूर्वी उप्र में हो रही जातीय और सांप्रदायिक घटनास्थलों का दौरा करेगा।
dharmpath.com dharmpath