फैशन के मामले में थोड़ा रूढ़िवादी हूं : फवाद

नोएडा, 4 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सबसे सुंदर और ‘वेल-ड्रेस्ड’ माने जाने वाले पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान का कहना है कि फैशन के मामले में वह थोड़े रूढ़िवादी हैं।

फवाद ने ‘जियोवानी’ ब्रांड के एक सत्र में शामिल होने के दौरान यह बात कही।

फवाद से जब फैशन को लेकर जीवन के किसी दौर में परेशानियों का सामना किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मुझे इससे डर नहीं लगता, लेकिन हां फैशन के संबंध में मैंने अपने पहले काफी गलतियां की हैं।”

पाकिस्तानी अभिनेता ने कहा, “मुझे लगता है कि फैशन के मामले में मैं थोड़ा रूढ़िवादी हूं, लेकिन कुछ लोग हैं जिनकी फैशन को लेकर समझ काफी अच्छी है।”

फवाद ने कहा कि कपड़ों और अन्य चीजों के संबंध के बारे में देखा जाए, तो लोगों को सहजता पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा, “आप जो भी पहनें उसमें सहज महसूस करें।”

‘खूबसूरत’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले पाकिस्तानी अभिनेता फवाद को करन जौहर निर्मित और निर्देशित आगामी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में देखा जाएगा। इस फिल्म में एश्वर्य राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493