लंदन, 4 जून (आईएएनएस)। पॉप बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के गायक नियाल होरान नए बैंड ‘वन लैड एंड 2 डैड्स’ से जुड़ गए हैं।
इस बैंड में हास्य कलाकार जॉन बिशप और टीवी प्रेजेंटर पैडी मैकगिनीज भी हैं।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ ने बिशप के ट्वीट के हवाले से बताया, “नए लड़कों का बैंड, मैं, नियाल होरान और पैडी मैकगिनीज। बैंड का नाम ‘वन लैड एंड 2 डैड्स’।”
‘वन डायरेक्शन’ के पूर्व सदस्य जायन मलिक ने भी पिछले साल इस बैंड से अलग होकर अपना एकल करियर शुरू कर दिया। उनकी डेब्यू एल्बम ‘माइंड ऑफ माइन’ इस साल मार्च में रिलीज हुई।
dharmpath.com dharmpath