बॉक्सिंग दिग्गज मुहम्मद अली का निधन

लॉस एंजेलिस, 4 जून (आईएएनएस)। पूर्व हैवीवेट मुक्केबाजी चैम्पियन मोहम्मद अली का निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अली के परिवार के प्रवक्ता बॉब गुनेल ने स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को बताया, “अली पिछले 32 वर्षो से पार्किं सन बीमारी से जूझ रहे थे। उनका 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।”

पार्किं सन एक प्रकार की बीमारी है जिसमें मनुष्य के दिमाग की केंद्रीय तंत्रिका में विकार आ जाता है और इससे सामान्य गतिविधियों मे बाधा पहुंचती है।

पिछली बार वह अप्रैल में एरिजोना में आयोजित एक समारोह में नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493