फैशन वापस लौटता है : अमिताभ

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह अपने पुराने कपड़े या तो जरूरतमंदों को दान कर देते हैं, या उन्हें खुद के लिए रख लेते हैं, क्योंकि फैशन वापस लौटता है।

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, “मनुष्य को यह महसूस करने में समय लगा कि कपड़े एक कला का काम कर सकते हैं। यह अब हमारे अधिकांश पहनावे के साथ है कि उसमें व्यावहारिकता से अधिक कला का महत्व है.. जब डिजाइन की खोज होती है, कला बदलते डिजाइन का आकार लेती है- जहां उस अस्पष्ट कलाकृति को स्थानांतरित करना, वस्तुओं की चित्रकला और अन्य सामग्री, धातु सामग्री और रंगों का उपयोग और उन पर अर्ध कीमती पत्थरों का जड़ा जाना.. जूते भी .. और समय के अंदर, वे सभी खुद को दोहराते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं पुराने कपड़ों को नष्ट नहीं करता। उन्हें जरूरतमंदों को दे देता हूं, या उनमें से कुछ अपने पास रखता हूं, क्योंकि वर्ष के भीतर वे फिर फैशन में आ जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493