फैशन वीक में रिंकू सोबती के लिए वॉक करेंगी ऋचा

दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा डिजाइनर रिंकू सोबती के लिए रनवे पर वॉक करेंगी, जो शनिवार को वाउंट इंटरनेशनल फैशनर वीक में ‘ट्रांसेंडिंग’ नामक संग्रह प्रस्तुत करने जा रही हैं।

ऋचा ने कहा, “यह वाउंट इंटरनेशनल फैशनर वीक का पहला सीजन है और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। डिजाइनर रिंकू सोबती के लिए रैंप पर चलने में बहुत खुशी है, उसके संग्रह से मैं खुद को आसानी से जोड़ सकती हूं।”

संग्रह में डिजाइन की दो किस्में शामिल हैं – एक, हाथ से बना अनोखा ऑरगैंजा और दूसरा है परिष्कृत कलाकृति जैसी, जिसे नाम दिया गश्या है ऑरगैंजा शीयरनेस।

इस संग्रह में कपड़े, पैंट, जम्पसूट और इवनिंग गाउन, हाथ की कढ़ाई और मैक्रोम देखने को मिलेंगे, जिन पर सोबती ट्रेडमार्क लगा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493