राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी) : अंतिम-16 दौर में पहुंचे मनोज

गोल्ड कोस्ट (आईएएनएस), 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के अनुभवी मुक्केबाज मनोज कुमार ने अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में गुरुवार के मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 69 किलो वर्ग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है।

भारत के 31 वर्षीय मुक्केबाज मनोज ने ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेले गए इस स्पर्धा के अंतिम-32 दौर में नाइजीरिया के ओसिता उमेह को 5-0 से मात दी।

मनोज के आगे नाइजीरिया के 19 वर्षीय ओसिता का अनुभव कम था। 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरियाणा के मुक्केबाज मनोज के आक्रामक खेल के आगे ओसिता कमजोर नजर आए।

मनोज के अपर कट, जैब और हुक विपक्षी मुक्केबाज ओसिता को परेशानी में डाल रहे थे। वह किसी भी प्रकार से अपना बचाव नहीं कर पा रहे थे। इस प्रकार आखिरकार ओसिता ने मनोज के आगे घुटने टेक दिए।

मनोज का सामना अब पुरुषों की 69 किलोवर्ग के अंतिम-16 दौर में तंजानिया के कासिम बुंदविके से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493