मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। नवोदित निर्देशक सोमेंद्र पधी इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि उनकी फिल्म ‘बुधिया सिंह-बॉर्न टू रन’ की तुलना हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ से की जा रही है।
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। नवोदित निर्देशक सोमेंद्र पधी इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि उनकी फिल्म ‘बुधिया सिंह-बॉर्न टू रन’ की तुलना हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ से की जा रही है।
बायोपिक ‘बुधिया सिंह-बॉर्न टू रन’ के ट्रेलर जारी होने के बाद से ही इसकी तुलना टॉम हैंक्स अभिनीत फिल्म से की जा रही है।
सोमेंद्र पधी ने कहा, “मैं खुश हूं कि ‘बुधिया सिंह-बॉर्न टू रन’,’फॉरेस्ट गंप’ को याद दिला रही है, जो सबसे अच्छी प्रेरणादायक हॉलीवुड फिल्मों में से एक मानी जाती है।”
बुधिया सिंह दुनिया के सबसे कम उम्र के मैराथन धावक बुधिया की प्रेरणादायक सच्ची कहानी है, जिसने 48 मैराथन में हिस्सा लिया, जबकि ‘फॉरेस्ट गंप’ एक आदमी का जुनून और ²ढ़ संकल्प की कहानी है।
वायाकॉम 18 मोशन पिक्च र्स और कोड रेड फिल्म प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘बुधिया सिंह-बॉर्न टू रन’ पांच अगस्त को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath