माधुरी दीक्षित के साथ नीति मोहन की फैनगिरी

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। अपने नृत्य कौशल के लिए पहचानी जाने वाली गायिका नीति मोहन ने डांस रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस अब इंडिया की बारी’ की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने के साथ फैन मूवमेंट साझा की।

यहां जारी एक बयान के मुताबिक, ‘इश्क वाला लव’ के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली नीती आगामी सिंगिग रियलिटी शो ‘द वॉयज इंडिया किड्स’ का प्रचार करने पहुंचीं।

नीति ने कहा, “मैं और मेरी बहनें मुक्ति, शक्ति और कीर्ति बचपन से ही माधुरी को अपना आदर्श मानती हैं। मैं उनसे डांस सीखना चाहती थी, इसलिए जब मैं घर जाऊंगी तो वे मुझसे चिढ़ सकती हैं।”

नीति ने माधुरी से कहा कि क्या वह उन्हें डांस सिखाएंगी। वहीं माधुरी ने उन्हें ‘पिया तोसे नैना लागे रे’ पर थिरकना सिखाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493