फॉर्मूला-1 : ऑस्ट्रियन ग्रां प्री के लिए लेकरेक को पोल पोजीशन

स्पीलबर्ग (ऑस्ट्रिया), 30 जून (आईएएनएस)। फेरारी के फॉर्मूला-1 चालक चार्ल्स लेकरेक ने यहां ऑस्ट्रियन ग्रां प्री के लिए हुई क्वालीफाइंग रेस में सबसे तेज लैप टाइम निकालते हुए मुख्य रेस के लिए पोल पोजिशन हासिल किया। वह अपने करियर में दूसरी बार ऐसा कर पाए हैं।

मर्सिडीज के ब्रिटिश चालक लुइस हैमिल्टन शनिवार को हुई इस क्वालीफाइंग रेस में दूसरे पायदान पर रहे। वह रविवार को होने वाली रेस में लेकरेक के साथ पहली लाइन में मौजूद होंगे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, लेकरेक क्वालीफाईंग रेस में एक मिनट और 03.003 सेकेंड का सबसे तेज लैप टाइम निकाला। 21 वर्षीय खिलाड़ी को ऑस्ट्रिया के पूर्व चैम्पियन दिवंगत निकी लाउदा के पुत्र लुकस ने पोल पोजिशन से सम्मानित किया।

लेकरेक ने कहा, “इस कार को चलाने में बहुत आनंद आया। मैं पोल पोजिशन पाकर बहुत खुश हूं। मुख्य रेस शरीरिक रूप से मरे लिए और कार के लिए बहुत कठिन होगी।”

रेस के बाद हैमिल्टन ने फरारी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “चार्ल्स को बधाई हो। वह बहुत तेज थे और हम उनका सामना नहीं कर पाए। मुझे युवा खिलाड़ियों से लड़ना होगा।”

मार्क वेर्साटेपेन और वाल्टेरी बोटास दूसरी लाइन से रेस की शुरुआत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493