बुडापेस्ट, 28 जुलाई (आईएएनएस)। फेरारी एफ-1 टीम के जर्मन चालक सेबेस्टियन विटल ने हंगरी ग्रां प्री के लिए तीसरे और आखिरी अभ्यास सत्र में शनिवार को सबसे तेज समय निकाला।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, विटल शुक्रवार को भी दूसरे अभ्यास में बढ़त पर थे और उन्होंने रविवार को होने वाली रेस से एक दिन पहले एक लैप सबसे तेजी से पूरा करने के लिए एक मिनट 16.170 सेकेंड का रिकॉर्ड समय निकाला।
मर्सिडीज के ड्राइवर फिनलैंड के वाल्टेरी बोटास दूसरे और उनके हमवतन फरारी के ड्राइवर किमी राइकोनेन तीसरे नंबर पर रहे।
मर्सिडीज के ही एक अन्य ड्राइवर ब्रिटेन के लुइस हेमिल्टन चौथे स्थान पर रहे। हेमिल्टन ड्राइवर स्टैंडिंग्स में वीटल पर 17 अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath