श्रीनगर, 28 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को आतंकियों द्वारा किए गए एक ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के चार जवान घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “आतंकियों ने पुलवामा में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर स्थित जॉब्रारा गांव में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंक दिया, जिससे चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।”
घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और तलाशी के लिए इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath