फॉल्कन रॉकेट से न्यूयार्क से शंघाई जाने में 30 मिनट लगेंगे

वाशिंगटन, 12 मार्च (आईएएनएस)। अरबपति व्यवसायी एलन मस्क की महत्वाकांक्षी परियोजना मंगल रॉकेट जिसे बीएफआर या बिग फाल्कन रॉकेट कहा जाता है, वह एक दिन में शहर से शहर लोगों को अविश्वसनीय रूप से बेहद कम समय में यात्रा करा सकता है। इस तरह न्यूयार्क से शंघाई जाने में 30 मिनट लगेंगे।

अरबपति व्यवसायी एलन मस्क ने कहा कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स 2019 में मंगल ग्रह पर रॉकेट भेजने के लिए तैयार हो जाएगी।

‘सीएनएन’ के मुताबिक, टेक्सास के ऑस्टिन में जारी एसएक्सएसडब्ल्यू महोत्सव के दौरान मस्क ने कहा, “हम एक यान पर फिलहाल काम कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “और हम संभावित रूप से अगले साल छोटी उड़ानों को भेजने में सक्षम हो जाएंगे।”

मस्क ने पिछले साल कहा था कि उनका मंगल रॉकेट जिसे बीएफआर या बिग फाल्कन रॉकेट कहा जाता है, वह एक दिन में शहर से शहर लोगों को अविश्वसनीय रूप से बेहद कम समय में यात्रा करा सकता है। इस तरह न्यूयार्क से शंघाई जाने में 30 मिनट लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493