स्पेनिश लीग : एटलेटिको ने सेल्टा विगो को दी मात

मेड्रिड, 12 मार्च (आईएएनएस)।एटलेटिको मेड्रिड ने स्पेनिश लीग के 28वें चरण में सेल्टा विगो को 3-0 से हरा दिया।

एटलेटिको के पास रविवार को खेले गए मैच में गोल करने के पांच मौैके आए थे जिसमें से उसने तीन मौकों को भुनाया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, उसके लिए यह गोल एंटोइने ग्रीजमैन (44वें मिनट), विक्टर माचिन (56वें मिनट), और एंजेल कोरेए (63वें मिनट) ने किए।

सेल्टा विगो ने पहले हाफ में 1-0 से पिछड़ने के बाद भी वापसी की उम्मीदें बनाए रखी थीं, लेकिन इसके बाद भी दो और गोल ने उसकी राह को मुश्किल कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493