फोक्सवैगन चीन में 78,083 कारों को वापस लेगी

चाइनीज जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ क्वालिटी सुपरविजन, इंस्पेक्शन एंड क्वारंटाइन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, 22 जनवरी, 2009 से लेकर छह मई, 2014 तक निर्मित कंपनी के तिगुआन, मेगाटोन तथा गोल्फ सहित कई मॉडलों को 25 जनवरी से वापस लेगी।

बयान के मुताबिक, डिजाइन में गड़बड़ी के कारण स्टीयरिंग कॉलम स्वीच, हॉर्न तथा एयरबैग रिस्ट्रेंट सिस्टम बेहद विपरीत परिस्थितियों में काम नहीं कर सकता है, जिससे सुरक्षा संबंधी खतरा पैदा हो सकता है।

कंपनी ने जोखिम को खत्म करने के लिए डिजाइन में आई गड़बड़ी को मुफ्त में सही करने की पेशकश की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493