भारतीय अंडर-17 फुटबाल टीम दो प्रदर्शनी मैच खेलेगी

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की अंडर-17 फुटबाल टीम 25 और 29 जनवरी को कोलकाता और गुवाहाटी में दो प्रदर्शनी मैच खेलेगी। अंडर-17 टीम दोनों मैच भारतीय फुटबाल संघ एकादश और नॉर्थइस्ट एकादश के खिलाफ खेलेगी।

अखिल भारतीय फुटबाल संघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को एक बयान में कहा है कि इन मैचों का मकसद फुटबाल प्रतिभा को सामने लाना है।

यह एआईएफएफ की प्रतिभा खोज अभियान के दूसरे दौर का हिस्सा है।

भारत की अंडर-17 टीम के कोच जर्मनी के निकोली एडम हैं।

एआईएफएफ के निदेशक अभिषेक यादव ने कहा, “इन मैचों का मकसद प्रतिभा को सामने लाना है। अगर कोई खिलाड़ी हमें अच्छा लगा तो हम उसे तुरंत स्वास्थ्य प्रशिक्षण के लिए भेजेंगे और फिर भारत की अंडर-17 टीम के साथ उसे जोड़ेंगे।”

उन्होंने कहा, “हम राज्य संघों और उनके, भारत की विश्व कप अंडर-17 टीम बनाने के लिए दिए गए समर्थन की तारीफ करते हैं।”

पिछले साल 21 दिसंबर को भारत की अंडर-17 टीम ने महाराष्ट्र एकादश के खिलाफ हुए प्रदर्शनी मैच में 8-0 से जीत दर्ज की थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493