फोक्सवैगन ने यूरोप में भी की हेराफेरी : जर्मनी

उन्होंने कहा कि जर्मनी की सरकार को बताया गया है कि यूरोप में फोक्सवैगन की 1.6 और 2 लीटर डीजल इंजन वाली कारों में यह हेराफेरी की गई है।

उन्होंने हालांकि कहा कि कितनी कारें इस जद में आती हैं, इसका पता अभी नहीं चला है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में यह भी पता चल जाएगा।

मंत्री ने कहा कि अन्य कंपनियों की कारों में भी छिट-पुट जांच की जाएगी।

फोक्सवैगन ने इस सप्ताह के शुरू में स्वीकार किया था कि उसने करीब 1.1 करोड़ डीजल कारों में उत्सर्जन जांच को धोखा देने के लिए सॉफ्टवेयर लगाए थे।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन विंटरकोर्न ने बुधवार को दुनियाभर के करोड़ों लोगों के साथ विश्वासघात के लिए क्षमाप्रार्थना करते हुए त्यागपत्र दे दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493