लखनऊ , 24 सितंबर (आईएएनएस)। सामाजिक चिंतक के.एन. गोविंदाचार्य ने यहां गुरुवार को कहा कि अब समय आ गया है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न् की जगह ईवीएम पर प्रत्याशियों की फोटो लगाई जाए।
लखनऊ के प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आजकल पार्टियां अपने चुनाव चिह्न् को ही टिकट के रूप में बेच रही हैं। यानी भ्रष्टाचार की शुरुआत यहीं से शुरू हो रही है। इसलिए अब समय आ गया है कि ईवीएम पर पार्टियों के चुनाव चिह्न् की जगह पार्टियों के प्रत्याशियों की सिर्फ फोटो लगाई जाए। पार्टियों के चुनाव चिह्न् ईवीएम पर रहना जरूरी नहीं है।
उन्होंने कहा कि ईवीएम पर चुनाव चिह्न् होना जरूरी नहीं है। अगर निर्वाचन आयोग ने ईवीएम से चुनाव चिह्न् हटा दे, तो यह जनहित का काम होगा और इससे लोकतंत्र आजाद होगा। इसके और भी कई फायदे भी होंगे।
उल्लेखनीय है कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी बुधवार को एक बयान जारी कर कहा था कि चुनाव सुधार के तहत ईवीएम पर चुनाव चिह्न् के बजाय प्रत्याशियों की फोटो लगनी चाहिए।
dharmpath.com dharmpath