फोक्सवैगन 50 लाख कारें वापस मंगवाएगी

बर्लिन, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फोक्सवैन ने कहा है कि वह उत्सर्जन स्कैंडल में शामिल रहीं 50 लाख तक डीजल कारों को ठीक करने के लिए वापस मंगवाएगी।

कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रभावित कारों के मालिकों से आगामी सप्ताहों और महीनों में संपर्क किया जाएगा और उनकी कारें ठीक करने के लिए वापस मंगवाई जाएंगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कंपनी ने कहा है कि इस स्कैंडल का तकनीकी समाधान अक्टूबर में अधिकारियों के सामने पेश किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, दुनिया भर में समूह की करीब 50 लाख कारों की सर्विस करने की जरूरत है।

अमेरिकी पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी (ईपीए) ने इस महीने के शुरू में पाया कि फोक्सवैन की डीजल कारें गलत उत्सर्जन आंकड़े देती हैं।

कारों में उत्सर्जन जांच को धोखा देने वाला सॉफ्टवेयर लगाया गया है, जिसे ईपीए डिफीट डिवाइस कहते हैं। जांच के दौरान यह डिवाइस उत्सर्जन नियंत्रण प्रक्रिया को चालू कर देता है, जिससे सीमा से कम उत्सर्जन दिखता है, लेकिन आम परिचालन में डिफीट डिवाइस वाली कारें सीमा से 40 गुना अधिक नाइट्रोजन ऑक्साइड का उत्सर्जन करती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493