पुर्तगाल में फोक्सवैगन कीह 94 हजार कारें प्रभावित

लिस्बन, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। पुर्तगाल में 94 हजार कारें फोक्सवैगन स्कैंडल से प्रभावित हुई हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुर्तगाल में स्कोडा और ऑडी जैसे कई ब्रांडों का प्रतिनिधित्व करने वाले एसआईवीए ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यूरो-5 मोटर लगे वाहन इस हेराफेरी से प्रभावित होंगे।

कंपनी ने कहा, “तकनीकी समाधान तैयार किया जा रहा है, जिसे अक्टूबर में पेश किया जाएगा।”

यूरोप की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी फोक्सवैगन पर आरोप है कि उसने अपनी कारों में उत्सर्जन जांच को धोखा देने वाले सॉफ्टवेयर लगाए हैं। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि वह ऐसे सॉफ्टवेयर लगे 1.1 करोड़ वाहनों को ठीक करेगी।

जर्मनी की जांच एजेंसी कंपनी के पूर्व प्रमुख मार्टिन विंटरकोर्न से पूछताछ कर रही है। कंपनी ने यूरोप और अमेरिका में उत्सर्जन जांच को धोखा देने का जुर्म कबूल कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493