फोन चुनने की दुविधा में फंसीं किम कर्दशियां

लॉस एंजेलिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां इन दिनों परेशान हैं, क्योंकि उनका सेलफोन खराब हो गया है। किम ने अपने प्रशंसकों से उन्हें नया फोन चुनने में मदद करने का आग्रह किया है।

किम ने ट्वीट किया, “तो मेरा ब्लैकबेरी बोल्ड खराब हो गया है। मुझे ‘ईबे’ (खरीदारी वेबसाइट) पर कोई अन्य विकल्प नहीं मिल रहा। मैं जानती थी कि यह दिन आएगा और ईमानदारी से कहूं तो मैं तैयार हूं। लेकिन सवाल यह है..क्या मुझे किसी दूसरी तरह का ब्लैकबेरी चुनना चाहिए? या इसे छोड़कर सैमसंग जैसा कोई फोन लेना चाहिए।”

किम ने कहा, “मुझे दो फोन्स की जरूरत होती है, क्योंकि मुझे दो अलग-अलग फोन सेवाएं लेना पसंद हैं, ताकि मेरा एक फोन हमेशा चलता रहे..या दो आई फोन्स लेना दूसरा विकल्प है। हालांकि मुझे अपना ब्लैकबेरी बोल्ड चाहिए। मैं परेशान हो रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493