फोन टैपिंग : दूरसंचार कंपनियां आंध्र एसआईटी के समक्ष पेश

विजयवाड़ा, 23 जून (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के चार प्रतिनिधि मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश हुए। एसआईटी तेलंगाना सरकार द्वारा कथित फोन टैपिग मामले की जांच कर रही है।

एसआईटी द्वारा जारी नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए तीन कंपनियों के अधिकारी यहां भवानीपुरम पुलिस थाने में जांच दल के समक्ष पेश हुए। इस मामले में पांच कंपनियों के प्रतिनिधि सोमवार को जांच के पहले दिन एसआईटी के समक्ष पेश हुए थे।

एसआईटी ने 12 सेवा प्रदाता कंपनियों को नोटिस जारी किया है। उन्हें पिछले 90 दिनों के कॉल डेटा पेश करने के लिए कहा गया है। उन्हें उन लोगों की सूची पेश करने के लिए भी बोला गया है, जिनके फोन टैप किए गए हैं। इस संबंध में टैप करने का आदेश देने वालों के नामों का खुलासा करने को भी कहा गया है।

एसआईटी यह भी जानना चाहती है कि क्या फोन टैपिंग से पहले संबंधित अधिकारियों से मंजूरी ली गई थी।

आंध्र प्रदेश सरकार ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना सरकार ने आंध्र के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू और उनके मंत्रियों के फोन टैप किए हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार ने पिछले सप्ताह इस मामले की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद इकबाल की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493