फोर्ड इंडिया की बिक्री 40.4 फीसदी गिरी

चेन्नई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। कार निर्माता फोर्ड इंडिया की बिक्री में अगस्त में 40.4 फीसदी की तेज गिरावट दर्ज की गई है और कंपनी ने इस दौरान कुल 15,740 वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने कुल 26,408 वाहनों की बिक्री की थी।

समीक्षाधीन माह में कंपनी की घरेलू बिक्री 7,777 वाहनों की रही, जबकि एक साल पहले समान अवधि में 8,548 वाहनों की बिक्री हुई थी। वहीं, निर्यात के मोर्चे पर अगस्त में कंपनी ने कुल 7,963 वाहनों का निर्यात किया, जबकि साल 2016 के अगस्त में कुल 17,860 वाहनों का निर्यात किया गया था।

फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने एक बयान में कहा, “आपूर्ति श्रृंखला में अवरोध के कारण अगस्त में फोर्ड कारों का घरेलू उत्पादन काफी अधिक प्रभावित हुआ।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493