फोर्ड इंडिया ने जुलाई में 17742 वाहन बेचे

चेन्नई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। फोर्ड इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने जुलाई माह में कुल 17,742 वाहनों की बिक्री की है, जबकि जुलाई 2015 में कुल 13,116 वाहनों की बिक्री हुई थी।

कंपनी ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की जुलाई की घरेलू बिक्री में वृद्धि होकर कुल 7,076 वाहन रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कुल 4,362 वाहनों की बिक्री हुई थी।

कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसके निर्यात में भी वृद्धि देखी गई और पिछले साल जुलाई माह में 8,754 इकाइयों के मुकाबले जुलाई 2016 में कुल 10,666 इकाइयों का निर्यात किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493