नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत शुक्रवार को 39.90 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह गुरुवार को दर्ज कीमत 40.81 डॉलर प्रति बैरल से कम है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत शुक्रवार को घटकर 2,674.73 रुपये प्रति बैरल रह गई, जबकि गुरुवार को यह 2,736.78 रुपये प्रति बैरल थी।
भारतीय मुद्रा शुक्रवार को मजबूत होकर 67.03 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई, जबकि गुरुवार को यह 67.06 रुपये प्रति डॉलर थी।
dharmpath.com dharmpath