चेन्नई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कार निर्माता फोर्ड इंडिया ने जुलाई में कुल 26,075 वाहनों की बिक्री की है।
चेन्नई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कार निर्माता फोर्ड इंडिया ने जुलाई में कुल 26,075 वाहनों की बिक्री की है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन माह में घरेलू और निर्यात को मिलाकर कुल बिक्री 26,075 वाहनों की रही, जबकि पिछले साल के जुलाई में कुल 17,742 वाहनों की बिक्री हुई थी।
कंपनी ने बताया कि जुलाई में घरेलू बाजार में कुल 8,418 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल समान माह में 7,076 वाहनों की बिक्री हुई थी। वहीं, जुलाई में कंपनी ने कुल 17,657 वाहनों का निर्यात किया, जोकि साल 2016 के जुलाई में 10,666 वाहन थे।
फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा के हवाले से बयान में कहा गया, “जीएसटी की शुरुआत से जुड़ी प्रशासनिक चुनौतियों के बावजूद फोर्ड ने उद्योग से बेहतर प्रदर्शन किया है।”
dharmpath.com dharmpath