म्यांमार : स्वाइन फ्लू से अब तक 12 मरे

यांगून, 1 अगस्त (आईएएनएस)। म्यामांर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है और सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के चलते अभी भी 200 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमार समाचार पत्र के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यांगून शहर के बच्चों के अस्पताल में भर्ती दो और मरीजों की मौत होने की पुष्टि की है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सांस लेने में दिक्कत के चलते 210 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है, जिनमें से 62 लोगों के इस बीमारी के संपर्क में आने की पुष्टि हुई है।

मंत्रालय ने बीमारी फैलने की स्थिति की रिपोर्ट पिछले हफ्ते विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को भेजी थी और वैक्सीन, दवाइयों और उपकरणों की आपूर्ति करने संबंधी सहायता मांगी थी।

प्रशासन ने नागरिकों से वायरस को फैलने से रोकने के लिए ऐहतियाती उपायों का पालन करने के लिए कहा है, जिसमें भारी भीड़ से बचने, नियमित रूप से हाथ धुलना, इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण दिखाई देने पर और इसके दो दिन में ठीक नहीं होने पर चिकित्सक से सलाह लेना शामिल है।

साल 2009 में वैश्विक महामारी के बाद से म्यांमार में स्वाइन फ्लू का मामला नहीं दर्ज हुआ था, जिस दौरान देश के दर्जनों नागरिक संक्रमित हुए थे।

पिछले हफ्ते प्रशासन ने एच7एन9 (बर्ड फ्लू) के फैलने की खबर दी थी, जून में दावेई शहर में इससे संक्रमित की पहचान की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493