बीजिंग, 8 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। फोर्ब्स पत्रिका की विश्व की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सोमवार को प्रकाशित सूची में चीनी महिलाओं का दबदबा है। सूची में नौ चीनी महिलाओं ने जगह बनाई है।
बीजिंग, 8 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। फोर्ब्स पत्रिका की विश्व की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सोमवार को प्रकाशित सूची में चीनी महिलाओं का दबदबा है। सूची में नौ चीनी महिलाओं ने जगह बनाई है।
दूनिया की सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाएं राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, गैर सरकारी संगठनों और परोपकार के क्षेत्र से चुनी गई हैं, जिसमें 32 मुख्य कार्यकारी अधिकारी, 12 वैश्विक नेता और 11 अरबपति महिलाएं शामिल हैं।
इस साल सूची में चीन का दबदबा है। इसमें पहली बार चीन की नौ महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। इनमें ई-कॉमर्स कंपनी की वरिष्ठ कार्यकारी लूसी पेंग सहित अन्य चीनी महिलाएं हैं। लूसी को चीनी महिलाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त है। वह सूची में 35वें स्थान पर हैं।
इस सूची में 38वां स्थान पर मौजूद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की महानिदेशक मार्गरेट चान ने चीनी महिलाओं की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है।
किंग्सटन सिक्युरिटीज कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पोलियाना चू और ग्रेट वाल मोटर कंपनी की सीईओ वांग फेगयिंग भी शामिल हैं।
फोर्ब्स पत्रिका की सूची में 29 देशों की 100 महिलाओं को चुना गया है।
‘बीबीसी’ के मुताबिक, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने इस सूची में लगातार छठी बार और कुल 11 बार पहला स्थान हासिल किया है। सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन भी शामिल हैं।
सर्च इंजन याहू की सीईओ मैरिसा मेयर इस सूची की सबसे कम उम्र की महिला हैं, वहीं 90 वर्षीया महारानी एलिजाबेथ द्वितीय सूची की सबसे उम्रदराज महिला हैं।
इस सूची में महिलाओं को धन, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव के क्षेत्रों के आधार पर वर्गीकृत किया गया।
dharmpath.com dharmpath