फोर्स इंडिया ने बियांकी के निधन पर शोक जताया

लंदन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। फॉर्मूला-1 भारतीय टीम फोर्स इंडिया के प्रिंसिपल विजय माल्या ने सोमवार को फ्रांस के एफ-1 चालक जूल्स बियांकी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

माल्या ने कहा कि दुनिया ने ‘एक सच्चा एफ-1 चालक और हमने एक सच्चा दोस्त खो दिया’।

एफ-1 टीम मारुसिया के चालक बियांकी का पिछले वर्ष जापान ग्रांप्री के दौरान दुर्घटना में लगी चोट के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। मंगलवार को बियांकी का अंतिम संस्कार होगा।

पिछले वर्ष पांच अक्टूबर को जापान ग्रांप्री. के दौरान सुजुका सर्किट पर दुर्घटनाग्रस्त हुए बियांकी पिछले नौ महीने से अचेतावस्था में थे।

माल्या ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “सप्ताहांत की रेस के बाद हम शोकाकुल मन से बुडापेस्ट के लिए रवाना होंगे। सहारा फोर्स इंडिया पूरी तरह बियांकी के परिवार वालों और मित्रों के साथ है। बियांकी के साथ 2012 में काम करने की हमें खुशी है। उन्होंने टीम में सभी लोगों पर काफी प्रभाव डाला।”

माल्या ने कहा, “हम एक ऐसे नवयुवक चालक के संपर्क में आए जो असीम प्रतिभा का धनी था और एफ-1 में उसका भविष्य बहुत ऊंचा था। दुनिया ने एक सच्चे चालक और हम सभी ने एक अच्छे दोस्त को खो दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493