मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म ‘फोर्स 2’ ने अपने पहले दिन छह करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।
जारी बयान के मुताबिक, नोटबंदी के बावजूद, ‘फोर्स 2’ ने भारत में 6.05 करोड़ रुपये की कमाई की। यह सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हुई। भारत में पहले दिन जॉन की फिल्म की सबसे अधिक कमाई रही।
‘फोर्स 2’, ‘फोर्स’ फ्रेंचाइजी का दूसरा सीक्वल है। इसमें ताहिर राज भसीन महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
अभिनय देव द्वारा निर्देशन फिल्म एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित है, जो भारत की खुफिया एजेंसी सर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एजेंट को मारना चाहता है।
dharmpath.com dharmpath