लंदन, 19 नवंबर (आईएएनएस)। क्रोएशिया के टेनिस स्टार मारिन सिलिक ने एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के अंतिम राउंड-रोबिन मैच में जापान के की निशिकोरी को मात दे दी।
सिलिक ने निशिकोरी को 3-6, 6-2, 6-3 से लेकिन यह जीत उन्हें सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाने में असफल रही।
सिलिक अब क्रोएशिया की ओर से डेविस कप फाइनल में हिस्सा लेने के लिए जगरेब रवाना होंगे।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार इस मैच का एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के नतीजों पर कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि इस मैच से पहले ही चार खिलाड़ी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके थे।
सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुके खिलाड़ियों में सर्बिया के नोवाक जोकोविक, कनाडा के मिलॉस राओनिक, ब्रिटेन के एंडी मरे और निशिकोरी हैं।
दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त जोकोविक का सामना सेमीफाइनल में निशिकोरी से होगा, वहीं शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मरे का मुकाबला राओनिक से होगा।
क्रोएशिया का डेविस कप का फाइनल मुकाबला अर्जेटीना से होना है और यह मुकाबले 25 नवम्बर से शुरू होंगे।
dharmpath.com dharmpath