‘फोर्स 2’ की पहले सप्ताहांत की कमाई 20 करोड़ रुपये

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म ‘फोर्स 2’ ने नोटबंदी के बावजूद पहले सप्ताहांत में 20.05 करोड़ रुपये की कमाई की है।

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म ‘फोर्स 2’ ने नोटबंदी के बावजूद पहले सप्ताहांत में 20.05 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म प्रचारक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘फोर्स 2’ ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के पहले दिन 6.05 करोड़ रुपये के साथ सप्ताहांत तक कुल 20.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये और रविवार फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की।

‘फोर्स 2’ में ताहिर राज भसीन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह ‘फोर्स’ का सीक्वल है।

अभिनय देव द्वारा निर्देशित फिल्म एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित है, जो भारत की खुफिया एजेंसी सर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एजेंट को मारना चाहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493