फोर्स-2 में पहली बार दिखेगी बॉलीवुड की एक्शन जोड़ी

मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ष 2011 में आई एक्शन फिल्म ‘फोर्स’ का दूसरा संस्करण ‘फोर्स-2’ तैयार है। इसमें बॉलीवुड के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सोनाक्षी ‘अकीरा’ में दमदार एक्शन दिखा चुकी हैं।

बॉलीवुड में यह पहला मौका होगा कि जब किसी फिल्म में ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जो पहले ही एक्शन के लिए जाने जाते हैं।

‘फोर्स’ में एक्शन का पूरा दारोमदार जॉन के कंधे पर था, लेकिन ‘फोर्स-2’ में सोनाक्षी भी उनके साथ हैं, इसलिए इसमें एक्शन की दुगनी डोज होगी।

‘फोर्स-2’ में हैरान कर देने वाले कई दृश्य हैं। सोनाक्षी, जॉन के साथ हर एक्शन दृश्य में बराबर साथ देती नजर आएंगी।

‘फोर्स-2’ को एक्शन से भरपूर बनाने के लिए निर्देशक अभिनव देव ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है।

18 नवंबर को रिलीज होने वाली ‘फोर्स-2’ को वायाकॉम-18 मोशन पिक्चर्स, सनशाइन पिक्चर्स और जे.ए. एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493