बिहार-झारखंड सड़क संपर्क परियोजना को मंत्रिमंडल से मंजूरी

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गुरुवार को झारखंड और बिहार को जोड़ने के लिए करीब 1,955 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, ‘हाइब्रिड एन्युइटी मोड’ पर राष्ट्रीय राजमार्गो (अन्य) के तहत 22 किलोमीटर लंबे सड़क संपर्क का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण चार वर्षो में पूरा हो जाने की संभावना है।

परियोजना की अनुमानित लागत 1,954.77 करोड़ रुपये है, जिसमें भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और अन्य निर्माण पूर्व गतिविधियों की लागत भी शामिल है।

परियोजना के तहत गंगा नदी पर चार लेन वाले एक पुल का भी निर्माण किया जाएगा। इससे बिहार और झारखंड के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने में मदद मिलेगी और साथ ही दोनों राज्यों के बीच यात्रा के समय और खर्च को कम करने में भी मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493