‘फ्यूचर लीडर’ के लिए भारतवंशी छात्र चयनित

ऑकलैंड, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ताइवान के प्रतिष्ठित ‘फ्यूचर लीडर्स फ्रॉम एशिया पैसिफिक’ अध्ययन कार्यक्रम में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक भारतवंशी छात्र का चयन किया गया है।

‘इंडियन वीकेंडर’ की रपट के मुताबिक, छात्र शैल कौशल (21) ने कहा, “इस अवसर को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। इस दौरान हमें राष्ट्रपति कार्यालय तथा विदेश मंत्रालय के कामकाज के बारे में बताया जाएगा तथा विदेश नीति पर कई व्याख्यानों की श्रृंखला में शामिल होने का मौका मिलेगा।”

इस अध्ययन कार्यक्रम में ऑकलैंड विश्वविद्यालय में राजनीति व अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के छात्र शैल के अलावा ऑकलैंड के एक और छात्र, वेलिंगटन से छह, ऑस्ट्रेलिया से 14 और कोरिया से 12 छात्र शामिल हैं।

12 दिवसीय यह कार्यक्रम 10-22 अगस्त के बीच आयोजित है, जिसकी मेजबानी ताइवान सरकार कर रही है।

शैल को साल 2010 में यूथ मेंबर ऑफ पार्लियामेंट के रूप में चुना गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493