फ्रांस्वां ओलांद ने की ब्रिटेन की प्रधानमंत्री से मुलाकात

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ पेरिस में एक संयुक्त वार्ता में शामिल होने के दौरान ओलांद ने कहा कि फ्रांस ईयू से अलग होने के ब्रिटेन के निर्णय का सम्मान करता है, लेकिन ब्रेक्सिट पर जल्दी ही एक खुली वार्ता होनी चाहिए।

ओलांद ने मे से कहा, “विचार-विमर्श से पहले वार्ता नहीं हो सकती, लेकिन इस वार्ता के लिए तैयारी हो सकती है। हम समझते हैं कि आपकी सरकार हाल ही में बनी है और उसे वक्त चाहिए, लेकिन आम हित के लिए जल्दी बेहतर है।”

ओलांद ने ब्रेक्सिट के एक परिणाम के रूप में ‘अनिश्चितता’ की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन मुक्त व्यापार संघ का हिस्सा बना रहना चाहता है तो उसे यूरोपीय संघ के नागरिकों की मुक्त आवाजाही का सम्मान करना चाहिए।

इस दौरान मे ने कहा कि वह चाहती हैं कि यूरोपीय संघ छोड़ने को लेकर यह वार्ता शांत, व्यवस्थित और रचनात्मक तरीके से खत्म हो।

उन्होंने कहा, मुझे आशा है कि हम सभी अगले छह महीनों में एक रचनात्मक तरीके से इन चर्चाओं के लिए तैयार हो जाएंगे और इससे हम ब्रिटेन और यूरोपीय संघ दोनों के लिए ही अधिकतम अवसर दे पाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493