अर्जेटीना टीम में मेसी की वापसी पर आश्वस्त सुआरेज

बार्सिलोना, 23 जुलाई (आईएएनएस)। शीर्ष स्पेनिश फुटबाल क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज अर्जेटीना की राष्ट्रीयट टीम में क्लब के साथी खिलाड़ी लियोनेल मेसा की वापसी को लेकर आश्वस्त हैं।

कोपा अमेरिका के सौवें संस्करण के फाइनल मुकाबले में मिली हार से हताश हो मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सुआरेज ने यहां शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मेसी ठीक हैं। उन्होंने काफी अच्छी छुट्टियां मनाई हैं और हर खिलाड़ी की तरह वह भी वापसी के लिए काफी उत्साहित हैं।”

सुआरेज ने कहा, “एक दोस्त और फुटबाल प्रशंसक की तरह मैं उन्हें अर्जेटीना टीम के साथ देखना चाहता हूं। अपने देश के लिए उनका प्यार चर्चा के लिए नहीं है, लेकिन आपको फाइनल में मिली हार पर उनका दुख महसूस करना चाहिए।”

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बैलन डी ओर खिताब जीतने की संभावनाओं के बारे में सुआरेज ने कहा, “मेसी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। वह बैलन डी ओर खिताब जीतते हैं या नहीं, वह एक महान खिलाड़ी ही रहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493