शर्मिला टैगोर, शेखर कपूर को लंदन में आइकॉन अवॉर्ड

लंदन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। हिन्दी सिने जगत की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और निर्देशक शेखर कपूर को बागरी फाउंडेशन लंदन इंडियन फिल्म फेस्टीवल में आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ ने शर्मिला टैगोर के हवाले से कहा, “महोत्सव विशेष रूप से महिलाओं और महिला निर्देशकों की सात फिल्मों पर केंद्रित है।”

उन्होंने कहा, “मैं आइकॉन अवार्ड प्राप्त करके बहुत खुश हूं।”

उल्लेखनीय है कि 14 से 24 जुलाई तक चलने वाले सातवें बागरी फाउंडेशन लंदन इंडियन फिल्म फेस्टीवल में लंदन और बर्मिघम में अलग-अलग स्थानों पर 15 भाषाओं की फिल्में दिखाई जा रही हैं।

बागरी फाउंडेशन लंदन इंडियन फिल्म फेस्टीवल के निर्देशक कैरी साहनी ने कहा, “हमारे अवॉर्ड का उद्देश्य दक्षिण एशिया के फिल्मकारों तथा कलाकारों की उपलब्धियों को उजागर करना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493