फ्रांस : आतंक की साजिश रचने वाले 5 रूसी गिरफ्तार

पेरिस, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पांच रूसी नागरिकों को दक्षिणी फ्रांस से आतंकवादी हमला करने की साजिश रचने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। पांचों चेचन्याई माने जा रहे हैं। यह जानकारी मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।

समाचारपत्र ‘द इंडिपेंडेंट’ के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा है कि बेजिएरस कस्बे में और मोंटपेल्लिएर के समीप रात भर चले पुलिस के छापे में विस्फोटकों का एक जखीरा बरामद किया गया।

स्थानीय समाचारपत्र मिडी लिबरे का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि यह विस्फोटक स्थानीय फुटबाल स्टेडियम के समीप पाया गया।

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्टेडियम गिरफ्तार लोगों के छिपने का अड्डा था या यह कि उनकी स्टेडियम पर हमले की साजिश थी।

चेचन्या के अधिकांश मुस्लिम रिपब्लिक रूसी संघ के हिस्सा हैं। राजधानी ग्रोजनी में सोमवार को दस लाख से ज्यादा लोगों ने राजधानी में प्रदर्शन कर मीडिया में हजरत मोहम्मद का कार्टून छापने का विरोध जताया।

फ्रांस की पत्रिका चार्लीए हेब्दो पर आतंकवादी हमला होने के बाद रैली की गई थी। इसी पत्रिका में कार्टून छापने के बाद विवाद खड़ा हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493